राजनांदगांव

करोड़ों के टेंडर लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई का हो खुलासा- ओस्तवाल
27-Mar-2026 11:19 PM
करोड़ों के टेंडर लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई का हो खुलासा- ओस्तवाल

राजनांदगांव, 27 मार्च। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने राजनांदगांव से मोहला-मानपुर के बीच लगभग 290 करोड़ रुपए की फर्जी दस्तावेज के टेंडर लेने वाले ठेकेदार और विभाग के अधिकारी के खिलाफ हुई कार्रवाई का सांसद संतोष पांडे से खुलासा करने की मांग की।

पूर्व पार्षद श्री ओस्तवाल ने सांसद श्री पांडे से मांग करते कहा कि आपके द्वारा 290 करोड़ रुप की राजनांदगांव से मोहला-मानपुर के बीच सडक़ निर्माण में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुर्ग के ठेकेदार अमर बिल्डर्स और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की जो शिकायत सचिव छग शासन लोक निर्माण विभाग से की गई थी। जिसका समाचार पत्रों में शिकायत प्रकाशित हुई थी, लेकिन लगभ 2 माह से अधिक समय व्यतीत हो चुका है और भ्रष्टाचारियों का खुलासा नहीं होना सांसद की गरिमा को गिराने का काम हो रहा है।

पूर्व पार्षद श्री ओस्तवाल ने सांसद श्री पांडे से अनुरोध किया कि तत्काल इस पूरे भ्रष्टाचार का खुलासा और दोषी अधिकारी व ठेकेदार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाएं।


अन्य पोस्ट