राजनांदगांव

नाबालिग से रेप, पीडि़ता ढाई माह की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
27-Mar-2026 11:17 PM
नाबालिग से रेप, पीडि़ता ढाई माह की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 मार्च। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और जबर्दस्ती रेप करने वाले आरोपी को लालबाग पुलिस ने सायबर थाना राजनांदगांव के सहयोग से गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को शासकीय जिला अस्पताल राजनांदगांव के अस्पाताली मेमो से सूचना प्राप्त हुआ कि एक नाबालिग पीडि़ता उम्र 17 वर्ष की जो ढाई माह की गर्भवती है। जिसका पेट दर्द से ईलाज हेतु भर्ती हुई है। मेमो जांच के दौरान पीडि़ता की मां द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र दिया। जिसमें आरोपी कमल जनबंधु द्वारा उसकी नाबालिग लडक़ी उम्र 17 वर्ष को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जिससे उसकी लडक़ी ढाई माह की गर्भवती हो गई है।

 शिकायत पर धारा 137(2), 64 बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना सायबर टीम के सहयोग से लालबाग पुलिस द्वारा मामले में विवेचना त्वरित कार्रवाई करते आरोपी कमल जनबंधु  19 साल निवासी ग्राम जैतगुडरा मंदिर चौक के पास छुरिया का पता तलाश कर पकड़ा गया, जिसे पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर 26 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट