राजनांदगांव
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए केसीजी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 11 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा सवा लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए प्रकरणों को न्यायालय पेश कर ड्राइविंग लाईसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रकरण बनाकर भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस केसीजी टीम द्वारा सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जार ही है। जिसमे कुल 11 शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर न्यायालय द्वारा एक लाख 35 हजार रुपए का अर्थदंड से दंडित किया गया। जिला पुलिस केसीजी व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए 6 प्रकरण में संबंधित परिवहन विभाग को भेजी जाती है। यातायात नियमों का पालन कराने जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दिया जा रहा है एवं नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है।


