राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च। ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल एवं मोबाइल में सट्टा-पट्टी के अंकों का रुपयों का लेनदेन का मैसेज स्क्रीन शॉट जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को केसीजी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरूण टिकरीपारा का मोबाइल व्हाट्सअप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेल रहा है। सूचना पर अरूण मोहबे के घर टिकरीपारा छुईखदान में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी नागेश मोहबे उर्फ अरूण 20 साल निवासी वार्ड नं. 13 टिकरीपारा छुईखदान के कब्जे से एक नग एड्रॉईड मोबाइल का पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 3000 रुपए एवं मोबाइल में सट्टा-पट्टी के अंकों का रुपयों का लेनदेन का मोबाईल व्हाट्सअप मैसेज का स्क्रीन शॉट 69 प्रति जब्त कर अपराध धारा का साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते आरोपी नागेश मोहबे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 6, 7 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई किया गया।


