राजनांदगांव

ऑनलाइन सट्टा, आरोपी गिरफ्तार
27-Mar-2026 3:52 PM
ऑनलाइन सट्टा, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 मार्च। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को केसीजी पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी से मोबाइल एवं नगदी रकम जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश रजक  30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 बरेठपारा खैरागढ़ सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को ऑनलाइन जुआ खिला रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई  के दौरान आरोपी सतीश रजक को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल कीमत लगभग 10 हजार रुपए, नगद 2 हजार और सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।

  पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 130/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट