राजनांदगांव

डीजे-बैंड पार्टी के साथ एक अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
26-Mar-2026 4:35 PM
डीजे-बैंड पार्टी के साथ एक अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

राजनांदगांव, 26 मार्च। प्रदेश में सर्वप्रथम हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा प्रारंभ करने वाली समिति हनुमान जयंती आयोजन समिति (पेटी ग्रुप) जयस्तंभ चौक की बैठक बीते 17 मार्च को ममता नगर के मंगल भवन में आयोजित हुई। बैठक में इस बार 14वें वर्ष आयोजन को भव्यता से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।  बैठक में निर्णय लिया गया है कि हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा इस वर्ष एक दिन पहले 1 अप्रैल को शाम 4 बजे म्युनिस्पिल स्कूल ग्राउंड से नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। जिसमें सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से यात्रा मे शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन समिति के झम्मन देवांगन ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन, आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, लोक सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ी नृत्यए, सुआ गेढी, धुमाल, डीजे, बैंड पार्टी, भजन और रामदर्शन व हनुमान जी की जीवंत झांकियां विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगी। नगर के समस्त नागरिकों, विभिन्न संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजन में शामिल होने व सेवा पंडाल लगाने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र यादव गुरूजी ने किया। इस अवसर पर श्रीकिशन खंडेलवाल, नीलू शर्मा, अशोक चौधरी, रमेश डाकलिया, संतोष पिल्ले, किशुन यदु, नन्दु साहू, आनंद वर्गीस, डॉ. आफताब आलम,  अनुप श्रीवास, सुरेंद्र, हेमंत, राजू वैष्णव, शीतल साहू, विक्की, प्रकाश, प्रवीण, भानू, जयनारायण, लालेन्द्र, बहादुर, नवीन, मनोज, ईश्वर, विजय, डामन, भगवती,  सतीश, तरूण, बंटी, रितेश, पूनाराम यादव, धर्मेंद्र, चेतन, चंदन, अज्जू, मिलिंद, शैलेन्द्र, आदित्य, संजय, अरूण, पंकज, अशोक, लोकेश, दिनेश, अशुतोष, दुलार, रितेश, मुरली, सौरभ, वशिष्ठ, धनेश, भीष्म, स्वप्निल, देवेन्द्र, तीरथ, योगेश, पूनम, तिलक, तेज, परमानन्द, दशरथ, ऋषि, ऋषभ, प्रताप, कामदेव, महेश, बिजेलाल, महेंद्र धर्मेंद्र आदि मौजद थे।


अन्य पोस्ट