राजनांदगांव

नशे की हालत में घर में विवाद, कार्रवाई
26-Mar-2026 4:34 PM
नशे की हालत में घर   में विवाद, कार्रवाई

राजनांदगांव, 26 मार्च। नशे की हालत में घर में विवाद करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई की। उक्त व्यक्ति को न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भर्रेगांव निवासी एक युवती द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उसके पिता मुकेश साहू द्वारा प्रतिदिन नशा सेवन कर परिवारजनों के साथ वाद-विवाद एवं झगड़ा किया जाता है। दिनांक घटना को भी आरोपी द्वारा नशे की हालत में घर में विवाद कर शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न की गई। प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई। जिसमें यह पाया गया कि आरोपी नशा सेवन का आदी है तथा परिजनों के साथ लगातार विवाद कर रहा है। जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते आरोपी मुकेश साहू  38 वर्ष निवासी भर्रेगांव  को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।


अन्य पोस्ट