राजनांदगांव
अवैध देशी मदिरा प्लेन व मसाला जब्त
26-Mar-2026 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 26 मार्च। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कल्याणपुर थाना डोंगरगढ़ में उत्तमदास चतुर्वेदी के कब्जे से 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन व मसाला कुल मात्रा 6.120 बल्क लीटर शराब जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोजराज बंजारे शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


