राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मार्च। डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले यात्रियों से वाद-विवाद एवं हल्ला कर शांतिभंग करने वाले 5 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को ग्राम कुरभाट मेन रोड डोंगरगढ़ एवं होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आरोपी संदीप, एकलव्य, सुनील, आकाश एवं श्रवण द्वारा डोंगरगढ़ आने वाले यात्रियों के साथ-वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला एवं मारपीट करने की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपीगण शांतिभंग करते पाए गए। समझाने पर भी नहीं मानने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।