राजनांदगांव

बाला बाबा मंदिर में कल मनेगा रामनवमी महोत्सव
26-Mar-2026 4:26 PM
बाला बाबा मंदिर में कल मनेगा रामनवमी महोत्सव

राजनांदगांव, 26 मार्च। श्रीराम जानकी बाला बाबा मंदिर में कल 27 मार्च को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, अभिषेक चौबे एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष राम-जानकी बाला बाबा मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार भी राम जन्मोत्सव कल 27 मार्च को नियत तिथि को मनाया जाएगा।

अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया कि 27 मार्च को 11 बजे मंदिर का गर्भगृह का पर्दा कुछ समय के लिए बंद कर दी जाएगी। तत्पश्चात भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का 12 बजे कृत्रिम  अवतरण कर भव्य रूप से जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रामलाल के जन्म पश्चात उत्साहपूर्वक पटाखा फोड़ा जाएगा। राम जन्मोत्सव पश्चात महाआरती कर पंजरी प्रसादी का भक्तों के मध्य बांटा जाएगा। राम जन्मोत्सव पर राम जानकी बालाबाबा मंदिर में 1008 दीपों से मंदिर को जगमग करते दीपोत्सव मनाया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट