राजनांदगांव
सोनोग्राफी चिकित्सक आरती को मिली जमानत, कृष्णा अस्पताल का लाईसेंस रद्द करने की तैयारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मार्च। बोरतालाव इलाके की एक रेप पीडि़ता की अवैध डिलीवरी के मामलें में फरार चिकित्सक डॉ. विजय राज पर पुलिस ने सूचना देने के एवज में 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। वही पूरे मामले में शामिल दो चिकित्सक दीपक पंसारी और डॉ. आरती उइके को अदालत ने जमानत दे दी है।
अब पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें अब भी कुछ लोग जेल में है। इस बीच नाबालिग का अवैध डिलीवरी करने के आरोपी डॉ. विजय राज के फरार होने की वजह से पुलिस ने इनाम रखा है। राजनांदगांव चिकित्सा जगत में यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी डॉक्टर पर इनाम घोषित किया है। पुलिस ने डॉ. पंसारी का लाईसेंस रद्ध करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र भी लिखा है। साथ ही कृष्णा अस्पताल की मान्यता खत्म करने पत्र-व्यवहार किया है। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी केशरी नंदन नायक ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि अब तक 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डॉ. विजय राज पर इनाम भी घोषित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोरतालाव क्षेत्र की एक नाबालिग रेप के बाद गर्भवती हो गई थी। डोंगरगढ़ क्षेत्र के कुछ चिकित्सकों की मदद से डिलीवरी के लिए पीडि़ता को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाद में उसे एक दंपत्ति को बेच दिया। अस्पताल में दाखिला को लेकर डॉ. दीपक पंसारी ने पुलिस को विधिवत रूप से सूचना देना जरूरी नहीं समझा। बताया जाता है कि इस मामले में डॉ. विजय राज की मुख्य भूमिका रही। पीडि़ता के चाचा-चाची ने अवैध रूप से कृष्णा अस्पताल में डिलीवरी के बाद स्वस्थ बच्ची को भिलाई की दंपत्ति को बेच दिया।
कृष्णा अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद महोबे अस्पताल में लाया गया, जहां पर फजी जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर भिलाई की दंपत्ति को अवैध ढंग से बेच दिया गया। इधर पुलिस ने पूरे प्रकरण में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की। जिसमें सोनोग्राफी करने वाली आरडीसी अस्पताल की संचालक डॉ. आरती उइके को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसे अदालत ने जमानत दे दी। पुलिस जांच में कुछ और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी माने जाने वाले डॉ. विजय राज को पकडऩे के लिए पांच हजार का इनाम घोषित कर पुलिस ने दबाव बढ़ाया है।