राजनांदगांव
मोडिफाई साइलेंसर के विरूद्ध कार्रवाई
25-Mar-2026 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मार्च। मोडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखेदार आवाज व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले उपद्रवी चालकों के विरूद्ध तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को रात्रि में वाहन चालक यश वर्मा 24 वर्ष निवासी नंदनी जिला दुर्ग, समीर यादव 25 साल निवासी नंदनी जिला दुर्ग एवं अन्य पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज पटाखेदार आवाज निकालने, बिना हेलमेट खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 16 हजार 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। राजनांदगांव पुलिस नवरात्रि पर्व के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। आगामी दिनों खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले हुड़दंगियों और अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे