राजनांदगांव

हॉकी : मप्र ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराकर जीता खिताब
25-Mar-2026 3:10 PM
हॉकी : मप्र ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराकर जीता खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हॉकी इंडिया,  द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित करते स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर हॉकी महाराष्ट्र ने कॉस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह भारती गवाते  के मुख्य आतिथ्य एवं  अमृता मोहन सिन्हा,  रेखा पदम, फिरोज अंसारी, विद्या विलास,  शिवनारायण धकेता, मृणाल चौबे,  भूषण साव, नीलमचंद जैन, छोटेलाल रामटेके के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने स्वागत भाषाण में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त तत्वाधान में महिला हॉकी खेल का बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की इस पहल से खिलाडिय़ों को उचित मंच प्रदान की गई। अस्मिता वेस्ट जोन हाक़ी लीग का आयोजन 20 से 24 मार्च तक स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सब जूनियर बालिका वर्ग आयोजित किया।  इसी संदर्भ में राजनांदगांव में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,  राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।  जिसमें प्रथम पुरस्कार 180000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 144000 रुपए, तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपए का चेक अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।

 

 फाइनल में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को हराया

हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश और मेजबान छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। फाइनल मैच मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित किया मैच के प्ररांभ से ही पहले क्वाटर तक मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। वहीं मैच के 18वे मिनट में मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से मनप्रीत कौर ने गोल करते 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी, जिसे मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने ज्यादा समय तक बढ़ी नहीं रहने दी। वहीं मैच के 23वे मिनट में शालिनी सिंग ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते मैच के 25वें मिनट में रूली बाल्मीकि ने मैच के 34वें मिनट में सुदीप्त किंडो ने और मैच के 40वें और 41वें मिनट में नौशीन नाड़ ने गोल करते अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

 मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर,  खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थी। समापन समारोह में आशा थामस,  प्रिंस भाटिया, अजय झा, किशोर धीवर, शब्बीर खान, चंदन भारद्वाज, तीरथ गिरी गोस्वामी, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव,  शिवा चौबे, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकार, कार्तिक यादव, तौफीक अहमद,  कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट