राजनांदगांव
महिला टीम ने कबड्डी में जीता खिताब
25-Mar-2026 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मार्च। कबड्डी के क्षेत्र में राजनांदगांव महिला टीम ने अखिल भारतीय कबड्डी महाराष्ट्र के आवरीटोला में विजेता का खिताब प्राप्त किया है। अपने लीग मैच और नॉकआउट में अनेक टीमों को हराकर फाइनल में छिंदवाड़ा से टक्कर हुई। जिसमें राजनांदगांव महिला टीम ने अपने ख्याति के अनुसार खेल का प्रदर्शन किया और छिंदवाड़ा महिला टीम को एकतरफा 17 के मुकाबले 47 अंकों से पराजित कर दिया। 2026 का अखिल भारतीय टूर्नामेंट में राजनांदगांव का यह पांचवां खिताब है।
खिलाडिय़ों को कोच एवं मैनेजर ललित साहू को और रेगुलर कोच रोहित पड़ोती, हरीश साहू, तीरथ गिरी गोस्वामी एवं महेश साहू को बधाई जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष ऋषिदेव चौधरी एवं आजीवन अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे