राजनांदगांव

नदी में डूबे बालक का शव सुबह मिला नहाने के दौरान डूब गया था
25-Mar-2026 2:51 PM
नदी में डूबे बालक का शव सुबह मिला   नहाने के दौरान डूब गया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 मार्च। शहर के गोलाबाजार क रहने  वाले एक 15 साल के बालक की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार अपरान्ह 4 बजे बालक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बसंतपुर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शाम होने की वजह से बालक की तलाश नही हुई। आज सुबह गोताखोरों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जैद खान अपने कुछ दोस्तों के साथ मंगलवार को पनेका-बांकल स्थित शिवनाथ नदी के तट पर नहाने के लिए गया। इस दौरान वह नदी में नहाने  लगा। थोड़ी ही देर में गहरे पानी में जाने के बाद वह गायब हो गया।

इस घटना की खबर मिलने के बाद  पुलिस और बालक के पिता समेत अन्य रिश्तेदार नदी के तट पर पहुंचे। तब तक गोताखोर भी बालक की खोजबीन के लिए पानी में उतर गए। लेकिन रात होने की वजह से तलाश अधूरी रह गई।

 

आज सुबह 6 बजे फिर से गोताखोरों ने बालक की तलाश शुरू की।

थोड़ी ही देर में नदी के अंदर झाडिय़ों में फंसे शव को  गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


अन्य पोस्ट