राजनांदगांव

महाकाल मंदिर सिंघोला में अखंड ज्योत प्रज्वलित
24-Mar-2026 11:13 PM
महाकाल मंदिर सिंघोला में अखंड ज्योत प्रज्वलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 मार्च। चैत्र नवरात्रि पर सिंघोला स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधि-विधान से घी की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई है। श्रद्धा और भक्ति के इस विशेष आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महाकाल भक्त दर्शन हेतु मंदिर पहुंच रहे हैं।

 आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना मंदिर

नवरात्रि प्रारंभ होते ही महाकाल मंदिर में धार्मिक माहौल और भी अधिक भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज रहा है। अखंड ज्योत के दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसके चलते सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहता है।

 घी की अखंड ज्योत का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था कर अखंड ज्योत को निरंतर प्रज्वलित रखा जा रहा है, जिससे भक्तजन दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। मंदिर प्रबंधन से जुड़े पवन डागा द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, जल व्यवस्था एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भक्तों से भी अनुशासन बनाए रखते हुए दर्शन करने की अपील की जा रही है।


अन्य पोस्ट