राजनांदगांव

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना
23-Mar-2026 4:53 PM
बिजली बिल भुगतान समाधान योजना

 शिविर में कार्यपालक निदेशक ने दी जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।
इसी तारतम्य में ग्राम घुमका एवं ठेलकाडीह आयोजित शिविर का पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने अवलोकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं को शिरीष सेलट ने योजना के लाभ और पात्रता की विस्तृत जानकारी साझा की। शिविर के दौरान बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) श्रेणी के निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं का योजना के तहत पंजीयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिल का भुगतान करने पर मूल बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में भारी छूट प्रदान की जा रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।


अन्य पोस्ट