राजनांदगांव
राहुल पर कंगना के बयान पर कहा-भाजपा सांसद को इलाज की जरूरत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में सिलसिलेवार अफीम की खेती के मामले उजागर होने को लेकर सीधे भाजपा सरकार पर हमला बोलते कहा कि खेती भाजपा शासन के शह पर हो रही है। उन्होंने दावा कि धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में भी एक भाजपा नेता ने अफीम की खेती की थी। जैसे ही उन्होंने (पूर्व सीएम) ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की तो फौरन अफीम की खेती को जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिलें में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। प्रदेश में कई जगह अफीम की खेती हो रही है। इस मामले में राज्य सरकार दोषी है।
पूर्व सीएम शुक्रवार को एक दिनी राजनांदगांव जिलें के दौरे में पहुंचे। स्थानीय रामदरबार मंदिर चौराहे में मां बम्लेश्वरी की दर्शन हेतु डोंगरगढ़ जाने के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में श्री बघेल ने कहा कि राहुल गांधी पर महिलाओं के असहज होने को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कंगना को इलाज की फौरन आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ईरान-इजरायल युद्व से उपजे घरेलू गैस की समस्या से मोदी सरकार का कुप्रबंधन और कूटनीति दोनों फेल हो गया। मोदी सरकार का विश्व गुरू होने का दंभ भी चकनाचूर हो गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर हेमा देशमुख, रमेश डाकलिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, झम्मन लाल देवांगन, सूर्यकांत जैन, विवेक वासनिक, अब्दुल कलाम, भोला यादव, हेमू सोनी, मानव देशमुख, विशु आजमानी मनीष गौतम, सुरेंद्र देवांगन, अमित खंडेलवाल, चंद्रकला देवांगन, युधिष्ठिर देवांगन, अमीन हुड्डा, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, शैलेश रामटेके, विजय अग्निहोत्री, मुस्तफा जोया, बंटी यादव, शिवम चौधरी, शुभम कसार, तौसीफ गोरी, अभी गुप्ता, अंशल श्रीवास्तव, जय जायसवाल, निहाल नकवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बम्लेश्वरी दर्शन बाद नवाज समेत कांग्रेसियों से भूपेश ने की मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ के ऊपर स्थित पहाड़ी में मां बम्लेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूर्व सीएम ने विशेष आरती कर प्रदेश की खुशहारी और प्रगति की कामना की। इस दौरान पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व सीएम ने दर्शन पश्चात कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और प्रदेश भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने पर चर्चा की। पूर्व सीएम ने पूरी ताकत के साथ अगले ढ़ाई साल में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जमीनी लड़ाई लडऩे का कांग्रेसी नेताओं से अपील की। पूर्व सीएम के स्वागत के लिए कांग्रेसी नेताओं में होड़ दिखी। बघेल से कुछ नेताओं ने जिलें की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर अहम जानकारी भी दी। पूर्व सीएम ने एकला चलो नीति के बजाए सामूहिक रूप से भाजपा सरकार को घेरने की नसीहत दी।
