राजनांदगांव
एक माह पहले की थी चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मार्च। एक माह पहले दुकान से नगदी रकम और ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैटरी समेत चोरी के सामान को बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम रूदगांव साकरीपार निवासी प्रार्थिया मौसमी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जनवरी का अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी दुकान से नगदी रकम करीब 25 हजार रुपए चोरी कर ली तथा उसी रात गांव के जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से एक्साईज कंपनी का बैटरी एवं हाईट्रोलिक पट्टी कुल मशरूका रकम 31 हजार 500 रुपए चोरी कर ली कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध डोंगरगांव थाना में धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी डोंगरगांव प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं टीम द्वारा त्वरित विवेचना करते संदेही आरोपी रेवाराम निषाद 27 वर्ष निवासी साकरीपार रूदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी रेवाराम निषाद को गिरफ्तार कर मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी जब्त किया गया। चोरी की नगदी रकम आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया गया है।


