राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मार्च। डोंगरगांव क्षेत्र के एक मकान से लाखों रुपए के जेवरात की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी रकम व जेवरात को बरामद किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव क्षेत्र के राजीव नगर निवासी प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह ने डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके घर में प्रवेश कर आलमारी एवं लॉकर का ताला तोडक़र लॉकर में रखे दो नग सोने के कंगन, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने की ईयरिंग को चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 305(ए), 331(1), 317, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। डोंगरगांव थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं टीम द्वारा टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी शुरू की गई। पतासाजी के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लागों से पूछताछ तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। इसके अलावा प्रकरण में मुखबीर लगाकर संभावित पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रखी गई।
संदेह के आधार पर टीम को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर आरोपी नमीत निर्मलकर उर्फ सन्नी व राहुल कुमार मालेकर दोनों निवासी वार्ड नं. 01 किल्लापारा डोंगरगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना स्वीकार किए एवं चोरी किए गए आभूषणों को तुलीका रायकर एवं आशीष रायकर दोनों निवासी वार्ड नं. 6 चिखली पुलिस राजनांदगांव को बेचने के लिए दे दिया गया था। आरोपी नमीत निर्मलकर से नगदी रकम 10 हजार रुपए को जब्त किया गया एवं बाकी पैसों को खाने-पीने, जुआ खेलने में खर्च करना बताया। वहीं आरोपी राहुल मालेकर के कब्जे से चोरी के रकम से खरीदे स्कूटी एक्टिा एवं प्रार्थी के घर के चाबी को जब्त किया गया। इस तरह आरोपिया तुलीका रायकर 32 साल के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र एवं आरोपी आशीष रायकर से सोने का दो नग सोने के कंगन, कान का ईयरिंग को जब्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार का डोंगरगांव पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद कर जब्त कर प्रकरण में 100 प्रतिशत चोरी किए गए आभूषण बरामद किया गया।