राजनांदगांव

एक और शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी
18-Mar-2026 2:52 PM
एक और शिक्षिका के घर   से लाखों की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 मार्च। डोंगरगांव रोड में स्थित पनेका मोड़ के समता कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के मकान को निशाना बनाते नकदी समेत सोने-चांदी को पार किया। इससे पहले एसपी ऑफिस के पीछे स्थित जीवन-बी कॉलोनी में बीते दिवस एक पेशेवर चोर गिरोह ने शिक्षिका के घर में बेखौफ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

इस बीच समता कॉलोनी में चोरों ने एक और शिक्षिका के घर चोरी की है। समता कॉलोनी में वारदात के वक्त शिक्षिका का मकान खाली था। माना जा रहा हैं कि गिरोह ने चोरी से पहले मकान के रेकी की थी। घटना 15 मार्च की है।  मिली जानकारी के अनुसार समता कॉलोनी में निवासरत ज्योतिप्रभा साव एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। वह परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अर्जुनी गई थी।  16 मार्च  को जब वह घर लौटी तो मकान के सामने के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। ताला टूटने पर शिक्षिका को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अंदर प्रवेश करने पर देखा तो अलमारी का ताला तोडक़र अज्ञात चोर 35 हजार रूपए नकद औ सोना-चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। बसंतपुर पुलिस ने वारदात की सूचना के बाद घर का अवलोकन किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज के जरिए चोरों की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट