राजनांदगांव
नांदगांव के बाजार में 250 रुपए किलो तक बिक्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मार्च। विशुद्ध रूप से देशी माने जाने वाले औषधीय गुणों से भरपूर बोहार भाजी की स्थानीय बाजार में खूब मांग है। गर्मी सीजन में सीमित दिनों के लिए बाजार में नजर आने वाली यह भाजी पौष्टिकतायुक्त होती है। कोमल पत्ते और दानेदार भाजी को खरीदने के लिए लोग अपनी जेब की परवाह भी नहीं करते हैं। दही के साथ उक्त भाजी को महिलाएं चाव के साथ बनाती है। इन दिनों नांदगांव के बाजार में महाराष्ट्र के साल्हेकसा-आमगांव के अलावा स्थानीय देहात इलाकों से पहुंचे फुटकर सब्जी कारोबारी बोहार भाजी की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। बाजार में 200 से 250 तक भाजी किलो के भाव में बिक रही है। बोहार भाजी में आयरन, मिनरल्स और कई तरह के तत्व होते हैं और बोहार भाजी के कई फायदे भी हैं। (तस्वीर - छत्तीसगढ़-अभिषेक यादव)


