राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मार्च। दो नाबालिक बच्चियों को अपहरण कर रेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च एवं 11 मार्च को दोनों प्रार्थियों द्वारा कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इनकी नाबालिग लड़कियों को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर खोजी टीम गठित कर दोनों अपहृताओं एवं अज्ञात आरोपियों की लगातार पता तलाश कर अपहृताओं को आरोपी मोनू बांसफोड़ (19) एवं साहिल मंडावी (20)के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब सुमार किया गया। बालिकाओं से पूछताछ एवं डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर पीडि़तों के साथ रेप होना पाए जाने से मामले में धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता, 4 (1) पॉक्सो एक्ट समाहित कर दोनों आरोपियों को 14 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दोनों आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।


