राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मार्च। बसंतपुर स्थित क्लब चौक के सामुदायिक भवन में जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव की बैठक आयोजित की गई। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में राजनांदगांव जिले के 17 सर्किल के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी यादव महाअधिवेशन, यादव मेला और सम्मान समारोह के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही सभी सर्किलों के पदाधिकारियों से निवेदन किया गया कि अपने-अपने सर्किलों में बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यादव एकता का परिचय दें। बैठक में कार्यक्रम के संंबंध मे सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। बैठक को जिला संरक्षकगण विश्वनाथ यादव, महेश यादव, संतोष यादव, शीला यादव, विशारत यादव, बोधन यादव, सुकालू यादव, प्यारेलाल यादव, हदयलाल यादव, ललित यादव, राजू यादव, मुरली यादव समेत अन्य लोगों ने अपना उद्बोधन दिया।
बैठक का मंच संचालन राजीव यादव ने किया। बैठक में दिलीप यादव, शिवलाल यादव, भूपेन्द्र यादव, मनोज यादव, भगवानदास यादव, थनवार यादव, तुलाराम यादव, देवेश यादव, मानसिंग, बलीराम यादव, अर्जुन यादव, राजेश यादव, पुनाराम यादव, दुष्यंत यादव, मिलन यादव, आनंद यादव, निर्मला यादव, सुशीला यादव, पुष्पा यादव, केशर यादव, गीता यादव, शोभा यादव, संतोषी यादव, अंजू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही 18 तक दावा आपत्ति कर सकते हैं