राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 मार्च। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के कलेक्टर कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत सोमटोला निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं मांझी समाज के समाज प्रमुख महाजन अठभैया को श्रवण यंत्र एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान किया गया। यह सहायक उपकरण जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह एवं कलेक्टर तुलिका प्रजापति के करकमलों से प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सुविधाएं पहुंचाना है ।
विशेषकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक मिलने से महाजन अठभैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।