राजनांदगांव

शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
14-Mar-2026 4:40 PM
शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सिरसाही के पास पकडक़र 50 पौवा जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मार्च।
अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को ठेलकाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 50 पौवा अंगे्रजी शराब सहित मोटर साइकिल जब्त किया। आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च को रात्रि करीब 12 बजे ठेलकाडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बोरी में रखकर ग्राम मोहरा से ग्राम सिरसाही की ओर परिवहन करते आ रहा है। सूचना पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा नाकाबंदी लगाया गया एवं मुखबिर सूचना के मुताबिक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति जो मोटर साइकिल के सामने कुछ सामान रखकर आते दिखाई देने पर ग्राम सिरसाही पुरानापारा प्रवेश द्वार के पास रोककर नाम- पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र वर्मा  25 साल साकिन ग्राम सिरसाही का रहने वाला बताया।
उसके कब्जे में रखे एक हरा रंग की प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने हेतु सहमति प्राप्त कर तलाशी लिए जाने पर बोरी अंदर 34 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की, 08 पौवा एमडी ब्लेंडेड व्हिस्की, 04 पौवा सेंडिकेट व्हिस्की, 02 पौवा आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की, 01 पौवा बाचे टू गोवा व्हिस्की, 01 पौवा सुपर जिल्सन फाइन व्हिस्की अंग्रेजी शराब सीलबंद हालत में कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 6000 रुपए मिला, जिसे बरामद कर तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को अत्याधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस देने पर आरोपी द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित जवाब दिया।

आरोपी के कब्जे से उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल  को जब्त किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र वर्मा  के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटना कारित करना पाए जाने से थाना ठेलकाडीह  में अपराध क्रमांक 45/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर 13 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट