राजनांदगांव
छग में अवैध अफीम की खेती पर अभिमन्यु ने पीएम को लिखा पत्र
14-Mar-2026 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल ही में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती के मामलों को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच और नीतिगत पहल की मांग की है। श्री मिश्रा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती पकड़े जाने की घटनाएं यह भी साबित करती है कि प्रदेश की जमीन और जलवायु इस प्रकार की खेती के लिए अनुकूल हो सकती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यहां की परिस्थितियां इतनी अनुकूल है कि बड़े स्तर पर अफीम की खेती संभव है, तो फिर यह खेती केवल रसूखदार लोगों और सत्ता के संरक्षण में ही अवैध रूप से क्यों हो रही है?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


