राजनांदगांव

शहर में 18 को निकलेगी सनातन एकता यात्रा
14-Mar-2026 4:24 PM
शहर में 18 को निकलेगी सनातन एकता यात्रा

राजनांदगांव, 14 मार्च। सनातन धर्म महासभा सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन एकता यात्रा बाला मंदिर पुरानी गंज लाइन से शाम 4 बजे निकलेगी। सनातन धर्म महासभा से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरव खंडेलवाल, महिला मंडल संरक्षक शारदा तिवारी, मौसमी शर्मा, सुषमा सिंह, ममता शर्मा, ममता सोनी ने बताया कि इस समय सनातन एकता यात्रा को राष्ट्रीयता से जोड़ा जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से भगवान रामजी का वंदन करते हनुमान भव्य झांकी में दिखेंगे व 1500 फीट तिरंगे के साथ-साथ आदिवासी नृत्य, आदिवासी डाडियां व डीजे व धुमाल व गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा बालाजी मंदिर से प्रांरभ होकर तिरंगा चौक, भारत माता चौक, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, थाना चौक, सदर बाजार से होते हुए सनातन एकता यात्रा बालाजी मंदिर पुरानी गंज लाईन पहुंचेगी। उपरोक्त जानकारी सनातन धर्म के संजय अग्रवाल ने दी।


अन्य पोस्ट