राजनांदगांव

थाना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए आईजी राव
13-Mar-2026 4:34 PM
थाना दिवस कार्यक्रम में  शामिल हुए आईजी राव

साल्हेवारा व बकरकट्टा में आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 मार्च। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस टीम ने मार्च माह के प्रथम थाना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव शामिल हुए। उक्त आयोजन साल्हेवारा व बकरकट्टा थाना में श्री राव एवं केसीजी एसपी लक्ष्य शर्मा के मार्गदर्शन मं किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों व शैक्षणिक संस्थाओं व कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान श्री राव एवं श्री शर्मा ने ग्रामीणों को बैग तथा क्रिकेट बैट-बॉल व विकेट का भी वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस टीम  केसीजी द्वारा जिले के सभी थानों व चौकी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया। जिसके परिपालन में 12 मार्च को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर  जनप्रतिनिधियों और आमजनो को थानों में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझाव पर खुली चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी लक्ष्य शर्मा द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में  उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के संबंध में जानकारी, महिला नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया।

साथ ही समुदायिक पुलिसिंग के तहत महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज  बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक केसीजी लक्ष्य शर्मा द्वारा ग्रामीणजनों को बैग तथा क्रिकेट बैट-बॉल व विकेट तथा बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट