राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के नेतृत्व में जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
12वीं इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान, आहार पोषण के परीक्षा केंद्रों में दल द्वारा ठाकुर प्यारेलाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बक्शी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र बसंतपुर, सर्वेश्वर दास पीएमश्री एवं गुरु नानक हायर सेकंडरी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा भवनों में समुचित पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन एवं पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया। जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। उडऩदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों में ग्लूकोज, ओआरएस एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सुझाव भी दिए गए। साथ ही बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं पंजियों का समुचित संधारण किया जाना पाया गया। जिले में 12वीं बोर्ड के में कुल 3512 विद्यार्थियों में 3475 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे 37 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सतीश ब्यौहरे डीएमसी के साथ कामिनी साहू एपीसी उपस्थित रही।