राजनांदगांव

महापौर ने वार्डों में भ्रमण कर लिया मूलभूत सुविधाओं का जायजा
11-Mar-2026 6:57 PM
महापौर ने वार्डों में भ्रमण कर लिया मूलभूत सुविधाओं का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 मार्च। महापौर मधुसूदन यादव ने शहर में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई संबंधी समस्या से अवगत होने के लिए वार्डों में निरीक्षण कर वार्डवासियों से रूबरू होकर जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड नं. 40 व 44 के नंदई व शिव कालोनी, आशीर्वाद कालोनी एवं महेश नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं पेयजल के लिए महापौर मंगलवार सुबह नगर निगम के जनप्रतिनिधियों व  निगम के तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जायजा लेकर वार्ड एवं कालोनीवासियों से रूबरू होकर चर्चा की।

सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में पेंशन भवन के लिए भवन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को भवन में रंग-रोगन कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही नंदई एवं महेश नगर व कालोनी क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लेकर महापौर ने कालोनीवासियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कचरा नाली व रोड में न डाले, बल्कि घर में ही कचरा पृथककर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयों को दें तथा डस्टबिन का उपयोग करें। उन्होंने नंदई में दुकानदारों से डस्टबिन रखने समझाईस दी तथा निगम के अधिकारियों से कहा कि मुक्कड़ के कचरे को रोड में फैलने से रोकने प्रतिक्षालय को हटाकर उसी स्थान पर कचरा डालने व्यवस्था करें तथा कचरा उठाकर सफाई भी कराएं। जिससे रोड में कचरा न फैले।

महापौर श्री यादव ने आर्शीवाद कालोनी में पानी की समस्या पर शिव कालोनी से पाईप लाइन विस्तार कर आर्शीवाद कालोनी से जोडऩे कहा। जिससे कालोनी में पर्याप्त पानी मिल सकें। उन्होंने महेश नगर में गंदा पानी निकासी के साधन के लिए नाली निर्माण करने कार्रवाई करने कहा तथा गैग लगाकर साफ -सफाई  कराने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

 


अन्य पोस्ट