राजनांदगांव

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड, आरोपी गिरफ्तार
11-Mar-2026 3:42 PM
सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 11 मार्च। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार सीसीपीडब्लू योजना अंर्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की रोकथाम के लिए आरोपियों के विरूद्ध किए जा रहे कार्रवाई के तहत आरोपी अरविंद पांडेय द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड किया गया था।  थाना सोमनी में धारा 67(बी) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में तकनीकी सहयोग से आरोपी का पता तलाश किया गया। आरोपी अरविंद पांडेय  29 वर्ष निवासी पांडेपुरवा चिकना बाजार जिला गोंडा उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व सिम को जब्त कर विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट