राजनांदगांव

ट्रैफिक सिग्नल संचालन में होगा आंशिक परिवर्तन
10-Mar-2026 6:16 PM
ट्रैफिक सिग्नल संचालन में होगा आंशिक परिवर्तन

राजनांदगांव, 10 मार्च। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक सिग्नल संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर संचालित ट्रैफिक सिग्नलों विश्लेषण किया गया।

विश्लेषण के दौरान पाया गया कि शहर के राम दरबार चौक, आरके नगर चौक एवं राज इम्पीरियल चौक पर चारों दिशाओं में ट्रैफिक सिग्नल संचालित किए जा रहे थे। जबकि एक दिशा में यातायात का दबाव अपेक्षाकृत बहुत ही कम या रोड नहीं होने के कारण उस दिशा में ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता नहीं पाई गई। उक्त स्थिति को ध्यान में रखते संबंधित दिशा के टै्रफिक सिग्नल को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने से शेष तीन दिशाओं के सिग्नलों के संचालन समय में लगभग 20 सेकंड की कमी आएगी।  जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारू रूप से हो सकेगी।
इस नई व्यवस्था से चौक-चौराहों पर यातायात का दबाव कम होने, जाम की स्थिति में कमी आने तथा यातायात के बेहतर नियंत्रण में सहायता मिलने की संभावना है। यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा नई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। जिससे शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


अन्य पोस्ट