राजनांदगांव

असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई
06-Mar-2026 7:52 PM
असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च।
होली पर्व पर मोहल्ले में हो-हुल्लड़ करने वाले अनावेदकों के विरूद्ध बसंतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। 3 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर  न्यायालय में पेश किया गया। अनावेदकगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जो होली पर्व के दौरान हुड़दंग, मारपीट अथवा अन्य अप्रिय घटना घटित कर शहर का माहौल खराब कर सकते थे।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते कुल 03 असामाजिक तत्वों दिलीप लहरे 28 साल निवासी कौरिनभाठा , बादल उर्फ  रमेश सिन्हा 35 साल निवासी चौखडियापारा  एवं  नेतराम उर्फ खतम यादव 28 साल निवासी कौरिनभाठा के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा  एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट