राजनांदगांव

आपसी विवाद, 5 के विरूद्ध कार्रवाई
06-Mar-2026 7:51 PM
आपसी विवाद, 5 के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 6 मार्च। होली के दौरान आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले 5 युवकों पर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर मोहल्ले में वाद-विवाद कर अशांति फैलाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने की संभावना उत्पन्न करने वाले 5 व्यक्तियों के विरुद्ध बसंतपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 4 मार्च को शाम लगभग 5.50 बजे मठपारा तालाब के ऊपर कुछ युवक आपस में शराब के नशे में झगड़ा कर मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी कृष्णा रजक 26 वर्ष, ईश्वर यादव 35 वर्ष, दिनेश यादव 21 वर्ष, लकेश यादव 28 वर्ष और साईं यादव 19 वर्ष के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इश्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।


अन्य पोस्ट