राजनांदगांव
राजनांदगांव, 6 मार्च। होली त्यौहार में शांतिभंग करने वाले 10 आरोपी को सोमनी पुलिस ने कार्रवाई करते जेल भेज दिया। बताया गया कि शराब सेवन कर गांव में वाद-विवाद कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में होली त्यौहार में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम बघेरा में होली त्यौहार में शांति भंग करने की नीयत से वाद- विवाद कर रहे जग्गु निषाद 23 साल, अजीत निषाद 24 साल, भोजराम साहू 23 साल, भूपेन्द्र निषाद 24 साल, मुकेश साहू 27 साल, जितेन्द्र निषाद 22 साल, रितेश निषाद 20 साल, दुर्योधन यादव 26 साल, यादराम 23 साल एवं ललित साहू 20 साल सभी निवासी ग्राम बघेरा थाना सोमनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया है।


