राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च। वार्ड नं. 49 मोहड के शीतला पारा में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। शीतला पारा के अंतिम छोर में निजी खुली भूमि होने से पानी निकासी में कठिनाई हो रही थी। पानी खुले प्लांट में भरने के कारण प्लाट मालिक द्वारा पानी निकासी बंद करने पर पानी भरने की समस्या आ रही थी, जिस पर वार्डवासी स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे। समस्या के निराकरण के लिए महापौर मधुसूदन यादव मोहड़ पहुंचकर भूमि मालिक को समझाईस देकर पानी निकासी कराने राजी किए।
लंबे समय से शीतलापारा में पानी निकासी की समस्या थी, बार-बार समझाईस के बाद भी समस्या यथावत थी। शीतलापारा वासियों की मांग पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा भू-मालिक को समझाईस देकर पानी निकासी के लिए कहा जा रहा था, किन्तु भू-मालिक द्वारा निकासी द्वार बंद किया जा रहा था। शीतलापारा वासियो की शिकायत पर पानी निकासी के लिए नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पहुच भू-मालिक से पानी निकासी हेतु प्लांट खोलने कहा गया। इस दौरान वार्ड पार्षद संजय रजक, दीपक खाण्डे, गरिमा वर्मा, ज्योति साहू, एमन साहू, सीमा साहू, आरती साहू, राजेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, सीमा हिरवानी, कमलबाई, रेवती निषाद, ममता निषाद, डिगेश ठाकुर, गणेश्वर हिरवानी के अलावा निगम व पुलिस अमला उपस्थित था।


