राजनांदगांव

पदयात्री सेवा के साथ होगी माता आराधना
03-Mar-2026 5:31 PM
पदयात्री सेवा के साथ होगी माता आराधना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 मार्च। मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले पदयात्रियों की सेवा बेहतर रूप से इस चैत्र नवरात्र में किए जाने के उद्देश्य से  मां बम्लेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल बागेश्वर धाम मंदिर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी देते पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, सूरज गुप्ता, योगेश साहू व सौरभ गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। नगर की अनेक समाज धर्मसेवी संस्थाओं, नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से मां बम्लेश्वरी जाने वालों पदयात्रियों के उनके विश्राम, स्वल्पाहार, भोजनए, प्रसादी  चिकित्सा सेवा, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। उसके अनुरूप ही उत्कृष्ट सेवा प्रदान किया जाने हेतु बैठक रखी गई। बैठक का आरंभ मां बम्लेश्वरी की आरती से की गई।

तत्पश्चात शारदा तिवारी, डॉ. डीसी जैन, राकेश ठाकुर,  संतोष पटाक, शोभा चोपड़ा, ममता शर्मा,  प्रतिभा खंडेलवाल द्वारा अपने विचार रखे। जिसमें पदयात्रियों की सेवा के साथ-साथ बागेश्वर धाम मंदिर में मां बम्लेश्वरी के स्थापित दरबार में प्रतिदिन 7.30 बजे महाआरती के साथ-साथ पंचमी से लेकर नवमीं तक, नारी शक्तियों द्वारा  विभिन्न धार्मिक आयोजन भजन, जस गीत, मंगल पाठ आदि किए जाएंगे।

बैठक में विजय गुप्ता, शरद गुप्ता, संजय अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, अजय गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, लता महोबिया, महेश शर्मा, अनीता,  माया अग्रवाल, पुष्पा यादव, तुईसा बांदिले, यशोदा गुप्ता, पन्ना ठाकुर, राज गुप्ता, विकास गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, वंदना गुप्ता, चंचल गुप्ता आदि उपस्थित  थे।


अन्य पोस्ट