राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के विकास कार्यों के लिए सतत प्रयत्नशील है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अधोसरंचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के लिए राशि में से प्रावधानित राशि 10 करोड़ 38 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्री टंकराम वर्मा अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर निधि द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते डॉ. रमन सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अमल करते स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, रोहित चंद्राकर, लीलाधर साहू, तरूण लहरवानी, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, पुष्पा गायकवाड़ सहित भाजपा नेताओ ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया।