राजनांदगांव

सडक़ हादसे में छट्ठी कार्यक्रम से लौटते बाइक सवार दो मौतें
03-Mar-2026 2:28 PM
सडक़ हादसे में छट्ठी कार्यक्रम से लौटते  बाइक सवार दो मौतें

चिचोला क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रक ने लिया चपेट में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 मार्च। छ_ी कार्यक्रम से लौट रहे दो लोगों की रविवार देर रात को एक अज्ञात ट्रक के चपेटे में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रन एंड हिट के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है। मृतकों की शिनाख्ती हो गई है। दोनों मृतक तेन्दूनाला क्षेत्र के दर्राबांधा के रहने वाले हैं। घटना की पुष्टि करते चिचोला पुलिस चौकी प्रभारी योगेश पटेल ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि नेशनल हाईवे में देर रात सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को नेशनल हाईवे स्थित रानीतालाब पाटेकोहरा के बीच एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाघनदी की ओर से लौट रहे बाइक सवार भुवन कोर्राम (50 वर्ष) और पिताम्बर धरम (28 वर्ष) को जोरदार ठोकर मार दी और हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रानीतालाब और पाटेकोहरा के बीच हुए इस हादसे में ठोकर लगने की वजह से बाइक से दोनों मृतक दूर उछलकर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोंट लगी। अत्याधिक रक्तस्राव होने के कारण दोनों की स्थिति बिगड़ती चली गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नेशनल हाईवे में लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस हादसों को रोकने की कोशिश जरूर कर रही है, लेकिन तेज रफ्तार में गाडिय़ां जानलेवा साबित हो रही है।


अन्य पोस्ट