राजनांदगांव

होलिका दहन कल, 4 को होली
01-Mar-2026 7:25 PM
होलिका दहन कल, 4 को होली

राजनांदगांव, 1 मार्च।  फाल्गुन माह में पारंपरिक रूप से मनाने वाला होली त्यौहार के चलते कल 2 मार्च को होलिका दहन विधि-विधान से किया जाएगा।  वहीं होलिका दहन के दूसरे दिन 3 मार्च को  खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। इस दिन मंदिरों के पट बंद रहेंगे।  खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा, जिसका सूतककाल सुबह 9 बजकर 7 मिनट से है। खंडग्रास का स्पर्श समय संध्या 6 बजकर 07 मिनट पर होगा तथा खंडग्रास, चंद्रग्रहण का मोक्ष समय संध्या 6 बजकर 47 मिनट पर होगा।   वहीं अगले दिन 4 मार्च को होली पर्व उत्साह के साथ  मनाया जाएगा। इधर होली पर्व को लेकर शहर में रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानों के साथ शक्कर  से निर्मित माला वाली मिठाईयों की दुकानें भी सजने लगी है। इधर शहर समेत ग्रामीण इलाकों के बच्चे होली पर्व को लेकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। होली पर्व को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में नगाड़ा बाजा भी बिक्री के लिए पहुंच गई है।  वहीं प्रशासन ने भी लोगों से सद्भाव व शांति से होली मनाने की अपील की गई।


अन्य पोस्ट