राजनांदगांव

अवैध शराब, 15 आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई
01-Mar-2026 7:20 PM
अवैध शराब, 15 आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 मार्च। आबकारी एक्ट के तहत बसंतपुर पुलिस ने 15 आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने शराब कोचिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब कोचिया, असामाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध 28 फरवरी को व्यापक कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर बायपास मोहारा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी पप्पू साहू 18 वर्ष 08 दिन निवासी दुर्गा चौक लखोली के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसी तरह अन्य आरोपियों को थाना क्षेत्र के मोहारा बायपास एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने तथा आम स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें  खिलेश्वर उर्फ सोनू रजक 26 वर्ष निवासी लखोली, ढीमर  45 वर्ष  निवासी चौखडिय़ापारा, ऋषभ यादव  26 वर्ष निवासी नंदई, उत्तम भोजवानी 32 वर्षए निवासी चौखडियापारा, सुभाष साहू 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर, संस्कार खुराना 26 वर्ष निवासी इंदिरा नगर,  दुलीचंद वर्मा 37 वर्ष निवासी इंदिरा नगर, दशरथ ढीमर  22 वर्ष निवासी इंदिरा नगर, दयाशंकर  55 वर्ष निवासी इंदिरा नगर, कीर्तन यदु 45 वर्ष निवासी चौखडिय़ापारा, अमन राय  30 वर्ष निवासी चौखडिय़ापारा,  राजेन्द्र साहू 60 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी, मोहित यादव  22 वर्ष निवासी नंदई एवं दिलीप यादव 43 वर्ष निवासी नंदई शामिल हैं।


अन्य पोस्ट