राजनांदगांव

सडक़ों व खंभों के नीचे होलिका नहीं जलाने अपील
01-Mar-2026 7:16 PM
सडक़ों व खंभों के नीचे होलिका नहीं जलाने अपील

राजनांदगांव, 1 मार्च।  महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड,पौधों की कटाई नहीं की जानी चाहिए, बल्कि इसके लिए सुखी एवं बेकार पड़ी लकड़ी इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे पर्यावरण को संरक्षण प्रदान किया जा सके।  उन्होंने नागरिकों से होलिका दहन पक्की डामरीकृत सडक़ों पर तथा विद्युत खंभों एवं तारों के नीचे नहीं करने की अपील की है। महापौर श्री यादव ने कहा कि सडक़ों पर होलिका दहन से सडक़े खराब होंगी, इसलिए खुली जगह व सडक़ के किनारे होलिका दहन किया जाए। सडक़ को खराब होने से बचाने निगम द्वारा होलिका दहन स्थल में मुरूम डालकर घेरा बनाया जा रहा है। उक्त स्थल पर ही होलिका दहन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को होली के दिन जहरीले रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दी है।


अन्य पोस्ट