राजनांदगांव

पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की घोषणा
27-Feb-2026 8:53 PM
पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू  के मार्गदर्शन एवं जिला राजनांदगांव के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने अपने मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित टीम घोषित की।

जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव उत्तर मंडल अध्यक्ष दुरेंद्र साहू, महामंत्री हरीश साहू, धनेश्वर दास मानिकपुरी बनाए गए हैं। इसी तरह राजनांदगांव दक्षिण मंडल अध्यक्ष अरुण साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री अरुण देवांगन, मोहन सिन्हा बनाए गए हैं। इसी तरह राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष खुमान साहू, महामंत्री किशोर साहू, जागेश्वर साहू, राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम मंडल में अध्यक्ष की जिम्मेदारी लालाराम देवांगन को और संतोष साहू, छत्रपाल वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष चितरंजन साहू, महामंत्री राकेश देवांगन, अक्षय यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वैष्णव, महामंत्री शैलेश महोबिया, योगेश साहू, तिलई मंडल अध्यक्ष महेश सेन, महामंत्री तारण साहू, गणेशराम साहू बनाए गए हैं। इसके अलावा घुमका मंडल अध्यक्ष धरमु साहू, महामंत्री खिलावन दास, रोमन वर्मा बनाए गए हैं। डोंगरगांव मंडल की जिम्मेदारी अध्यक्ष भीषम कुमार साहू, महामंत्री अजय कौशिक, टीलेंद्र देवांगन को दी गई है। तुमड़ीबोड मंडल में अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री जीवनधन वर्मा, टेकराम साहू व अर्जुनी मंडल में अध्यक्ष देवलाल साहू, महामंत्री डोमन पटेल, मोहन साहू बनाए गए हैं।

इधर मुसरा मुरमुंदा मंडल की जिम्मेदारी अध्यक्ष रामावतार वर्मा, महामंत्री हनुमान सिंह, पुकेश्वर वर्मा, लाल बहादुर नगर में देवेंद्र सुलाखे, महामंत्री मदन चक्रवर्ती, दुर्गेश साहू को सौंपी गई है। इसके अलावा छुरिया मंडल में अध्यक्ष देवानंद सहारे, महामंत्री रमेश पाल, महेश साहू, कुमर्दा मंडल अध्यक्ष किशुन साहू, महामंत्री डोमन साहू, लिलेश देवांगन, गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष में रोशन वैष्णव, महामंत्री दरबार साहू, विक्रम निषाद बनाए गए हैं।


अन्य पोस्ट