राजनांदगांव

हंसिया से हमला, आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार
26-Feb-2026 4:18 PM
हंसिया से हमला, आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार

राजनांदगांव, 26 फरवरी। हंसिया से प्राणघातक हमला कर हत्या का प्रयास कर ट्रेन से फरार होने वाले आरोपी को लालबाग पुलिस ने टीमवर्क से गोंदिया में दबोचा गया। 24 फरवरी को पेंड्री अस्पताल राजनांदगांव से सूचना मिली कि आदित्य कुमार नामक युवक पर हंसिया से प्राणघातक हमला किया गया है।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ  राज स्टेशन बांकल घटना के पश्चात ग्राम स्टेशन बांकल से ट्रेन के माध्यम से फरार हो गया था। तत्पश्चात थाना लालबाग, बागनदी, आरपीएफ  एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन ट्रैकिंग एवं सतत निगरानी के आधार पर समन्वित रणनीति अपनाई गई। सतर्क टीमवर्क और प्रभावी घेराबंदी के माध्यम से आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट