राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। बागेश्वर मंदिर जीई रोड में 22 फरवरी को शाम 4 बजे सनातन धर्म महासभा सर्व हिन्दू समाज द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से हम सबका हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 नवरात्र की पूर्व संध्या 18 मार्च को शाम 4 बजे बालाजी मंदिर गंज लाइन से भव्य सनातन एकता यात्रा धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया।
सर्वप्रथम सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरव खंण्डेवाल ने बताया कि इस वर्ष सनातन एकता यात्रा को राष्ट्रीयता से जोड़ते भव्य रूप से भगवान राम, हनुमान जी व भारत माता की झांकी के साथ सनातन एकता यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। बैठक में जगदीश दुबे, संजय अग्रवाल, हरिश भानुशाली, तरनदीप सिंह, अमित खंडेलवाल, संजय साहू, गणेश देवागंन, दयाराम देवागंन, विनोद यादव, संजय पुरोहित, दिनेश वैष्णव, महेश खंडेलवाल, टीनू जैन, राजकुमारी महोबिया, पुष्पा यादव, सविता बोस, चेतन सिन्हा, राम कुमार सिन्हा, अनिता काशी व अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी सौरव खंडेलवाल ने दी।


