राजनांदगांव
खैरागढ़ में सप्ताहभर में 68 पर आबकारी एक्ट में मामले दर्ज
24-Feb-2026 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 24 फरवरी। खैरागढ़ जिले में बीते सप्ताह में आबकारी एक्ट के तहत 68 लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की यह कार्रवाई आगामी होली पर्व के मद्देनजर की जा रही है। सिलसिलेवार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े तस्करों में हडक़ंप की स्थिति है। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने कुल 60 प्रकरण में 68 लोगों पर कानूनी कार्रवाई की। शराब कोचिया, सार्वजनिक स्थल में शराब पीने के अलावा तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई करते दबाव बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक केसीजी जिले में पुलिस ने बीते सप्ताह अब तक 36(च) के 41 प्रकरण, 36(सी) के 09 प्रकरण, 34(1) के 10 प्रकरण, इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत कुल 61 लीटर शराब जब्त किया गया व कुल 68 व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


