राजनांदगांव

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
24-Feb-2026 7:18 PM
भाजपा किसान मोर्चा की  जिला कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक ठाकुर के निर्देशानुसार की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार जिला महामंत्री पद पर घासी साहू एवं मनीष सोनी की नियुक्ति की गई है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में आनंद साहू, निवेदन साहू,  शिव बैलर एवं प्रतीक्षा भंडारी को दायित्व सौंपा गया है। जिला मंत्री पद पर श्यामसुंदर साहू, भोजराम वर्मा, किशोर यादव, गोपीप्रसाद देशमुख एवं भरत सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर भावेश वरु, प्रवक्ता के रूप में महेश साहू, मीडिया प्रभारी सतीश यादव एवं सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी 16 मंडलों में अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा भी कर दी गई है। साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्यए विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है। किसान मोर्चा से संबंधित सभी 6 प्रकल्पों की घोषणा करते संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 6 प्रकल्पों के संयोजक जिसमें एफपीओ गठन कृषि उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पादन के संयोजक ओपी सिंह एवं भू-राजस्व सुधार सौर ऊर्जा व बायोगैस प्रकल्प के संयोजक सुरेंद्र श्रीवास्तव, सहकारिता कृषि ऋण अनुदान योजना फसल बीमा पीएम धन धान्य कृषि रसायन एवं उर्वरक बीज प्रकल्प के संयोजक एसके सिंह, पशुपालन दूध उत्पादन मत्स्य पालन कुकुट पालन बकरी पालन शुकर पालन के संयोजक महेश सोनी, विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण प्रकल्प के संयोजक सुरेंद्र कुमार ओझा, जैविक खेती अनुसंधान कृषि बागवानी पॉलीहाउस प्रकल्प के संयोजक हरगोविंद विजेवार घोषित किए गए।
जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने कहा कि नवगठित टीम किसानों के हितों की रक्षा, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन विस्तार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते अपेक्षा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


अन्य पोस्ट