राजनांदगांव
2 सटोरिये गिरफ्तार
23-Feb-2026 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 फरवरी। सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने दो सटोरियों को पकडक़र कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 20 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गौरीशंकर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई कर अरविंद रंगारी 36 वर्ष निवासी रामनगर पॉवर हाउस राजनांदगांव को पकड़ा। पूछताछ में अजय यादव 40 साल निवासी शांतिनगर राजनांदगांव को अपना सट्टा-पट्टी देना बताया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2026 छग जुआ प्रतिषेश अधिनियम की धारा 06 एवं 112 बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


