राजनांदगांव

अवैध शराब मामले में एक आरोपी पर कार्रवाई
23-Feb-2026 4:55 PM
अवैध शराब मामले में एक आरोपी पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
अवैध शराब बिक्री करने के मामले में सोमनी पुलिस ने एक आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की। आरोपी से 23 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1840 रुपए को जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने, चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सांकरा मोड सोमनी के पास संदेही रामकुमार साहू 42 साल निवासी ग्राम नवागांव मुढीपार से अवैध शराब बिक्री हेतु लाना पाए जाने से मौके पर नोटिस देकर 23 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1840 रुपए को जब्त कर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कायम कर अभियुक्त रामकुमार साहू को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किया गया।
 


अन्य पोस्ट